GUJARAT GENERAL KNOWLEDGE

ALWAYS READY FOR YOU

🌍 विश्व के सात महाद्वीप 🌍

 1️⃣ एशिया

👉एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 29.50% है। 👉एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है। 👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालद्वीप है। 👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी यांगटिसीक्यांग है। 👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (8848 मी) है। 👉इस महाद्वीप पर कुल 48 देश हैं। 👉एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कैस्पियसन सागर है। 👉एशिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु मृतसागर (395 मी) है। 👉यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है। 👉यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है। 👉एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है। 2️⃣ अफ्रीका 👉अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 20.20% है। 👉अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है। 👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मेओटी है। 👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी नील है। 👉अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलीमंजारो (5895 मी) है। 👉अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया है। 👉इस महाद्वीप पर कुल 54 देश हैं। 👉इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु असाई झील (156 मी) है। 👉अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है। 👉यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है। 👉हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है। 3️⃣ उत्तरी अमेरिका 👉यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 16.05% है। 👉उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है। 👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश सेण्ट पीरे है। 👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मिसीसिपी मिसौ है। 👉उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट माउंट मैकिल्ले (6194 मी) है। 👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील सुपीरियर है। 👉उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु डैथ वैली (86 मी) है। 👉यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है। 👉इस महाद्वीप पर कुल 23 देश हैं। 👉कषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है। 👉विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है। 👉वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है। 4️⃣ दक्षिण अमेरिका 👉यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 11.80% है। 👉दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है। 👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश फॉकलैंड द्वीप है। 👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी अमेजन है। 👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एन्काकागुआ (6906 मी) है। 👉दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बाल्डस प्रायद्वीप (40 मी) है। 👉इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है। 👉इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं 5️⃣ अटार्कटिका 👉यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 9.60% है 👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत विंसन मौसिफ़ है। 👉इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बेन्द्रल बैंच (2853 मी) है। 👉यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है। 👉इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है। 👉यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है। 6️⃣ यरोप 👉यरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 6.50% है। 👉इस महाद्वीप पर कुल 50 देश हैं। 👉यरोप का सबसे बड़ा देश रूस है। 👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। 👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है। 👉यरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस है। 👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील लैडोगा है। 👉यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है। 👉यरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है। 7️⃣ ऑस्ट्रेलिया 👉ऑस्ट्रेलिया एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है। 👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 5.03% है। 👉ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। 👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरु है। 👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मर्रे-डार्लिंग है। 👉ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोस्यूूस्को है। 👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर है। 👉ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु आयर झील (16 मी) है। 👉यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है। ✍ Lucent पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न 1. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%) 2. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप - आस्ट्रेलिया 3. विश्व का सबसे बड़ा महासागर - प्रशांत महासागर 4. विश्व का सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर

No comments: